फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में 200 प्रशिक्षुकों को मिल चुका है रोजगार: नगराधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में 200 प्रशिक्षकों को मिल चुका है रोजगार : मनीष फौगाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना के तहत नगराधीश मनीष फौगाट ने वीरवार को अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। नगराधीश ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना के तहत दादरी जिला के सभी विभाग पंजीकरण के बाद ट्रेकिंग सीट को अपडेट जरूर करें। इसके बिना संबंधित विभाग को डाटा आनलाइन फीड नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत किसी भी विभाग में कार्यरत कुल कर्मचारियों अथवा अधिकारियों की संख्या का दस प्रतिशत आइटीआई से पास आउट हुए विद्यार्थियों को रोजगार दिया जाए। केवल उन्हीं पदों पर आइटीआई के विद्यार्थियों को रखा जा सकता है जिस पद पर संबंधित विभाग/कार्यालय में कर्मचारी अथवा अधिकारी कार्यरत हो। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आइटीआई के पास आउट छात्र-छात्राओं को कुछ समय के लिए रोजगार भी मिलेगा और युवाओं के तकनीकी कौशल का भी सदुपयोग हो सकेगा। जिला के शिक्षा, पंचायत, भवन एवं निर्माण, सिंचाई आदि विभागों में अभी तक लगभग 200 से भी अधिक प्रशिक्षुओं को रोजगार दिया जा चुका है। जिला के अनुसार यह संख्या अभी कम है। इस योजना के तहत आने वाले सभी विभाग को जल्द से जल्द पंजीकरण करवा कर यह काम करना है। ये प्रशिक्षु कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक, पलंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि का कार्य कर सकते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षु को करीब सात हजार रूपए मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। इस योजना से विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में समय पर कार्य पूरा करवाने में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर बीइओ जयप्रकाश सभ्रवाल, प्रदीप शर्मा, डॉ. एमके जैन, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल राठी, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, विजय शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव सुमन लता, सुरेंद्र जांगड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें