फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर ने 52 मिनट में दस कि.मी. की दौड़ पूरी कर पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर ने 52 मिनट में पूरी की दस किमी दौड़
विज्ञापन

चरखी दादरी।
राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में सुभाष कालो की स्मृति में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दस वर्षीय शब्द टाइगर ने दस किलोमीटर की दौड़ मात्र 52 मिनट में पूरी करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में रविवार को 9 से लेकर 11 वर्ष के बच्चों की 10 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। 10 किलोमीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान दक्ष रेवाड़ी ने प्राप्त किया। दस किलोमीटर की ओपन दौड़ में पहला स्थान बौन्द के रोहित ने प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान पुनीत को मिला। विजेता प्रथम धावक को 51 सौ रुपये व उप विजेता को 31 सौ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। 800 मीटर दौड़ मे रवि ने प्रथम, रामभूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में परमजीत ने प्रथम व मोक्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12 से लेकर 14 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय व मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में शीना पूनियां जीन्द ने प्रथम, अक्षय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन गर्ल्स की 1600 मीटर दौड़ में सोनिका ने प्रथम व तन्नू छपार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सोनिका ने प्रथम व बादो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओपन लड़कों की 16 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम व पोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अक्षय पंवार ने प्रथम व शीना पूनियां जींद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग के विजेता धावक को 11 सौ रुपये व उप विजेता को 700 रुपये देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कोच रमेश सिंह, हेम सिंह, देवेंद्र, दीपक सिंह व परमानंद को 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिंदू ठेकेदार, बाऊ ठेकेदार, सुंदर ठेकेदार, बल्ला ठेकेदार, राष्ट्रदीप सिंह, जितेंद्र उर्फ पप्पू परमार, युद्वबीर चौहान, सुधीर सिंह, मा. संजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा, कुलदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें