चिकित्सा शिविर में जांचा 35 मरीजों का स्वास्थ्य
चरखी दादरी। गांव खातीवास में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सक दिनेश अग्रवाल ने मरीजों को आयुर्वेद के फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के उपचार से हमेशा अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरण भी किया गया। शिविर में करीब 35 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके आयोजन में आरडी अग्रवाल, बबलू, राजबाला देवी, हेमलता, रविदास आदि का सहयोग रहा।