फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अध्यापक संघ भी भाग लेगा:संजीव मंदौला

विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अध्यापक संघ भी भाग लेगा : संजीव मंदौला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
विगत वर्षों में ट्रेड यूनियनों ने लंबे संघर्ष कर निवर्तमान सरकारों से कर्मचारियों की कई मांगें मनवाई थी और कुछ लाभ भी हासिल किये थे। अब केंद्र व राज्य की वर्तमान सरकारें उन हितों को कर्मचारियों से एक- एक करके छीन रही हैं और नित नई पाबंदियां और कटौतियां करके कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही हैं। ये विचार हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव संजीव मंदौला व जिला प्रधान सत्यवान शास्त्री ने शनिवार को प्रेस बयान में व्यक्त किए उन्होंने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग को तो प्रयोगशाला बना कर रख दिया है नित नए फरमानों से आक्रोशित हरियाणा राज्य का अध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 20 फरवरी की प्रदेशव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेगा।
विज्ञापन

अध्यापक संघ के दादरी खंड प्रधान जगमेंद्र छिल्लर व बौंद खंड प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पंजाब के समान वेतनमान देना, गेस्ट अध्यापकों की बहाली, केशलेस मेडिकल सुविधां देना, अध्यापकों के एसीपी मामले जिला स्तर पर निपटाया जाना, शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों का वेतनमान मसला हल करना, भविष्य निधि पर ब्याज की दर बढ़ाया जाना, अध्यापक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें