फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: बलजीत फौगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: बलजीत फौगाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वर्तमान में प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा वर्ग हो जो महंगाई की मार से त्रस्त न हो। आज महंगाई ने आमजन की जीना दुश्वार कर दिया है। नागरिकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपना जीवन यापन किस तरह से करें। जीवन जीने की मूलभूत वस्तुएं ही आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। इसका कारण बीजेपी की गलत नीतियों हैं। रविवार को गांव डोहका में दादरी कांग्रेस हलका अध्यक्ष बलजीत फौगाट ने ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान हलका उपप्रधान दिलबाग सिंह सांगवान, हलका महासचिव गोपी चंद लांबा तथा कार्यकर्ता बोरा फौगाट ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

फौगाट ने कहा कि आज जबकि अंतरराष्ट्रीय बजारों में पेट्रोलियम की कीमतें पहले के मुकाबले आधी रह गई हैं तब भी बीजेपी इसे देश व प्रदेश में घटाने को तैयार नहीं हैं। रोजाना बाहरी वैट, टैक्स व अन्य ड्यूटी के नाम पर इसमें इजाफा ही किया जा रहा है। आज किसान, व्यापारी, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, कमेरे, कर्मचारी व अन्य नागरिक बीजेपी के शासन से तंग आ चुके हैं। शांति के लिए अपनी पहचान रखने वाले हरियाणा प्रदेश में आज कानून व्यवस्था का दीवाला निकला हुआ है। आज प्रदेश की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल याद आ रहा है। उनके साथ पूर्व सरपंच मांगेराम, सीताराम शर्मा, रामनिवास, छोटूराम, अमर सिंह, रिसाल, धारा सिंह, दीवान सिंह, दयानंद, संजय टेनी, मनोज, राजबीर पंच, लक्ष्मण, फतेह सिंह, सुरजीत फौगाट आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें