फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की फिर से दस्तक से ट्रेनें रही लेट, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कोहरे ने फिर से आमजन के साथ ही यातायात सेवा को भी प्रभावित किया है। रविवार को अलसुबह से ही घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं ट्रेेनें व बसें भी घंटों तक लेट रही। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहे।
कोहरे और सर्दी के चलते रेल यात्रियों को काफी प्रभावित किया है। रविवार की सुबह घना कोहरा रहा। दोपहर बाद धूप भी खिली, लेकिन आमजन की परेशानी कम नहीं हुई। ठंडी हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। पिछले डेढ़ माह से ट्रेनों की लेट-लतीफी के चलते रेल यात्रियों की संख्या बेहद कम दिखाई दे रही है। हर रोज यात्रियों की संख्या घटती जा रही है। रोहतक व दिल्ली की तरफ जाने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अप लाइन यानी रोहतक की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 14723 कालिंदी एक्सप्रेस जोकि अपने निर्धारित समय से साढ़े 5 घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह से गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 7 घंटे, 14625 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 6 घंटे, 64911 रोहतक पैसेंजर 2 घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली-नई दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 19024 जनता एक्सप्रेस पौने 3 घंटे लेट, 16032 अंडमान निकोबार 25 मिनट, 12482 दैनिक सुपरफास्ट 40 मिनट देरी से व सिरसा एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चली।

कोहरे का असर : कई ट्रेनें रही लेट, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें