छात्राओं के लिए बस सेवा बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव नौसवा व चिड़िया ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों ने स्कूल-कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग रोडवेज विभाग से की है। ग्रामीणों ने नौसवा से चिड़िया व मकड़ाना होते हुए दादरी तक एक बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले एक बस नौसवा से चलती थी जो किसी कारण से बंद कर दी गई। इस बस सेवा के बंद होने से छात्राओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सरपंच चिड़िया अजीत सिंह, सरपंच नौसवा धर्मेंद्र, महेंद्र प्रधान, संजय राणा, ब्रह्मानंद, राजबीर, महताब, सुरेंद्र, मनोज, रामौतार, कृष्ण, महेंद्र, सतबीर आदि ने बताया कि बस सेवा न होने के चलते छात्राएं समय पर स्कूल-कालेज नहीं पहुंच पाती है और इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, छात्रा रजनी, स्वीटी, सोनिया, मनीषा, सारिका, प्रीति, पूजा, मंजू, रीनू आदि ने बताया कि बस सेवा न होने से उन्हें परेशानियां उठाकर घर से स्कूल व स्कूल से घर पहुंचना पड़ रहा है।