छात्राओं को कानूनी जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव नौरंगावास राजपूतान राजकीय स्कूल में छात्राओं को कानूनी शिक्षा की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी उर्मिला ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान पर गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की कोई अनैतिक हरकत करता है उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दी जा सकती है इसके लिए महिला पुलिस की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि छात्राओं को मार्शल ऑर्ट सिखाने के लिए जल्द ही आत्मरक्षा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उर्मिला ने स्कूल प्राचार्य रोशनलाल से आग्रह किया कि स्कूल परिसर में सीसीटीवी कै मरे लगवाएं तथा शिकायत पेटिका भी लगवानी चाहिए ताकि छात्राएं अपनी शिकायत एवं सुझाव रख सकेे।