अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव ढाणी फौगाट स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय जोनल खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रकाश फौगाट बीईओ और कुलदीप सिंह बीईईओ ने किया। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग के अंडर 14, 17, 19 आयु के कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स के मैच करवाए गए। प्रिंसिपल कमला सांगवान ने खेलों के महत्व के बारे मेें बताया। प्रिंसिपल सरोजबाला, प्रिंसिपल राजेंद्र कालीट, प्रिंसिपल ओमप्रकाश यादव, प्रिंसिपल जलधीर, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कैप्टन राम कुमार और रविन्द्र भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी विद्यालयों से आए हुए पीट्रीआई और डीपी ने खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।
ग्राम पंचायत ढाणी फौगाट के सरपंच मनदीप और नेहरू युवा क्लब के सदस्यों ने विद्यालय खेल मैदान को साफ-सुथरा रखने में सहयोग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 में राकवमावि भागवी, अंडर-17 में रावमावि भागवी, अंडर-19 में राकवमावि ढाणी फौगाट और राकवमावि इमलोटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता अंडर-14 में रामावि मालकोष प्रथम और रावमावि बिगोवा द्वितीय, अंडर-17 में राकमावि बौंद कलां प्रथम और राकवमावि सांवड ने द्वितीय, अंडर-19 में राउवि बास-रानीला प्रथम और रॉयल इंटरनेशनल वमावि बौंद कलां द्वितीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उच्च प्रदर्शन किया। समापन समरोह के मुख्य अतिथि बीडीसी श्रीभगवान और प्रिंसिपल कमला सांगवान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।