सांगवान और सतगामा खाप ने आईएएस स्वाति को किया सम्मानित
चरखी दादरी।
गावं इमलोटा में सतगाम एवं सांगवान खाप के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इमलोटा की बेटी एवं वर्तमान में बिरहीं कलां में प्राचार्या के रूप में कार्यरत नीलम बाला सांगवान की पुत्री स्वाति सिंह के आईएएस बनने पर दोनों खापों के पदाधिकारियों ने उसे सम्मानित किया। स्वाति सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और स्मृति स्वरूप चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान प्रशासन की और से तहसीलदार राजकुमार ने भी स्वाति को सम्मानित किया।
स्वाति ने कहा कि लड़कियों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है, अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बेटियों को प्रत्येक उचित अवसर व मार्गदर्शन दे, जिससे वे आगे बढ़े। कन्याओं को भी अपनी झिझक व शर्म छोड़ कर अपनी प्रतिभा को तराश कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। इस मौके पर प्रवीन चेयरमैन, मास्टर मोतीराम, पार्षद किरण कलकल, जयभगवान, राजेश, सेवानिवृत एआर प्रीतराम, मास्टर विरेंद्र, विजय कलकल, रमेश, सरपंच बिगोवा राजपाल, सांगवान खाप चालीस प्रधान सोमबीर सांगवान, सचिव नरसिंह डीपीई, समाज सेवी राजसिंह बिरहीं कला, सरपंच छपार दिलबाग सिंह, राजबीर सिंह, मास्टर जगबीर सिंह सहित दोनों खापों के सदस्य, बिरहीं कला स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।