गांव बिलावल में ग्रामीणों को 500 पौधे बांटे
बाढड़ा।
उपमंडल के गांव बिलावल स्थित ग्रामीण लाइब्रेरी में पर्यावरण संरक्षण के लिए मंगलवार को पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाइब्रेरी सदस्यों और ग्रामीणों को अनार, अमरूद व 500 अन्य पौधे वितरित किए गए। ये जानकारी कार्यक्रम संयोजक हरपाल आर्य ने दी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक मात्रा में पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक साधनों के उपयोग के चलते हमारे पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है जो मनुष्य के साथ दूसरे जीवों के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि हम अपने स्तर पर इस प्रकार की छोटी-छोटी मुहिम चलाकर पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में अहम योगदान दे सकते है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज पूरा करें। कार्यक्रम में मोहन, दीपक, अनिल, राजबीर दांगी, रोहन आदि उपस्थित थे।