बौंदकलां फीडर के तीन गांवों में ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
बौंदकलां फीडर से जुड़े तीन गांवों बौन्दकलां, बौन्दखुर्द व रणकोली की बिजली मंगलवार रात बारिश के चलते रातभर गुल रही। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात गुल हुई बिजली सप्लाई बुधवार दोपहर एक बजे हाल हो पाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे बौन्दकलां फीडर के गांव बौन्दकलां, बौन्दखुर्द व रणकोली में बिजली की लॉ वोल्टेज हो गई। करीब एक बजे इन तीनों गांवों की बिजली सप्लाई पूर्णतया बाधित हो गई। बाधित बिजली सप्लाई बुधवार सुबह तक बहाल नहीं हो पाई ओर इसके चलते लोगों के घरेलू व व्यवसाय संबंधी काम भी प्रभावित हो गए। इसका असर पेयजल सप्लाई पर भी पड़ा। इस बारे में फीडर प्रबंधक जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि रात्रि को 11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन का जंपर उड़ गया था। उसके बाद रात्रि में बारिश व तेज हवाओं के चलते लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। इसके चलते ही बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर एक बजे तक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।