फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रीति ने गोला फेंक प्रतियोगिता में जीता कांस्य

विज्ञापन
01jjrr11- गोला फेंक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली ​खिलाड़ी प्रीति को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मातनहेल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रीति ने मातनहेल ब्लॉक की तरफ से अस्मिता एथलेटिक लीग में गोला फेंक में कांस्य पदक जीता। इस दौरान स्कूल पहुंचने पर छात्रा को स्टाफ ने नगद इनाम देकर सम्मानित किया। ब्लॉक मातनहेल शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जय प्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल अंडर-14 व अंडर-16 दो आयु वर्ग में लड़कियों के लिए आयोजित करवाई गई। इससे पहले भी प्रीति गोला फेंक में जिलास्तर पर पदक जीतकर राज्यस्तर पर भाग ले चुकी हैं। प्रीति का अब अगला लक्ष्य फरवरी में होने वाली अंतर जिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ब्लॉक व झज्जर जिले का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें