फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल का मर्ज बड़ा गंभीर,13 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, स्कूल में खेलते हुए चली गई जान

Sat, 05 Jul 2025 10:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर

सार

हरियाणा में एक हैरान करने वाला मामला आया है। स्कूल में खेलते वक्त मात्र 13 साल के किशोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत का खुलासा हुआ है। इतने छोटे बच्चे को हार्ट अटैक कैसे आया इसके लिए विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
लक्ष्य की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमलोटा गांव स्थित सर्वोदय स्कूल में चल स्पोर्ट्स पीरियड के दौरान स्कूल के खेल परिसर में खेल रहे 13 साल के छात्र लक्ष्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक किस कारण आया, इसका पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता भूप सिंह को सौंप दिया।

विज्ञापन


आठवीं क्लास में पढ़ता था लक्ष्य

रोहतक के गांव पिलाना निवासी 13 वर्षीय लक्ष्य चरखी दादरी के गांव इमलोटा के सर्वोदय स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसे परिजनों ने शनिवार सुबह घर से तैयार करके स्कूल भेजा था। वह स्कूल आने के बाद जीरो पीरियड में अपने सहपाठियों के साथ ग्राउंड में खेल रहा था। जैसे ही वह दौड़ लगाकर स्टाफ के पास आया तो उससे स्कूल के स्टाफ ने पूछा कि तुम ठीक हो। इस पर लक्ष्य ने हां का जवाब दिया, लेकिन इसी दौरान लक्ष्य को चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर गया। 


 
विज्ञापन

परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विसरा रिपोर्ट से लगेगा हार्ट अटैक के कारणों का पता 

स्कूल स्टाफ तुरंत किशोर को गांव के निजी अस्पताल ले गया। वहां से बच्चे को झज्जर के निजी अस्पताल लाया गया। रास्ते में ग्वालिसन रोड पर लक्ष्य को मुंह व नाक से उल्टियां भी आईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, इसमें मौत का पहला कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हार्ट अटैक किन कारणों की वजह से आया है, उसका पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में पढ़ने वाले किशोर की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पाकर उसे झज्जर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पता लगा कि स्कूल में खेलते समय किशोर को चक्कर आए थे, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के कारण किशोर की मौत होना बताया है। हार्ट अटैक किस वजह से हुआ है, यह विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा - शक्ति सिंह, जांच अधिकारी, सदर चरखी दादरी

ये भी पढ़ें: Haryana: महेंद्रगढ़ में तीन बदमाशों ने पैट्रोल पंप लूटा, पांच मिनट में किए 2 फायर; कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें