फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी विधानसभा में 20.36 करोड़ की लागत से होगा 13 सड़कों का सुधारीकरण

Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बेरी विधानसभा की लंबे समय से खस्ता पड़ी सड़कों की मरम्मत की सुध सरकार ने ली है। सरकार ने विधानसभा की 13 सड़कों के नवीनीकरण व रिपेयरिंग के लिए लगभग 20 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से इनके टेंडर भी आमंत्रित किए जा चुके हैं। जल्द ही इन सड़कों का नवीनीकरण व सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के तहत जिन सड़कों का नवीनीकरण व सुधारीकरण का कार्य होना है, उनमें जहाजगढ़-पलड़ा-दूबलधन रोड, गोधड़ी-सफीपुर रोड, छुछकवास से मलिकपुर माजरा रोड शामिल हैं। इसके अलावा बरहाना से दिमाणा रोड, पलड़ा से मांगावास रोड, पलड़ा-छुछकवास रोड, दुल्हेडा से छुड़ानी रोड, मैन फिरनी वजीरपुर से मैन बेरी-झज्जर रोड पर काम होगा। साथ ही बाकरा अपरोच रोड, बेरी-बाघपुर-मांगावास रोड, छारा से हाईवे तक रोड, दूबलधन-चिमनी-ढराणा रोड, छुड़ानी से कबलाना रोड शामिल हैं। सबसे ज्यादा राशि छुछकवास से मलिकपुर माजरा रोड पर 4 करोड़ 18 लाख 2 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। काफी लंबे समय से इन सड़कों की हालत खस्ता था। कई बार ग्रामीण इनको ठीक करने की मांग कर चुके थे। अब जाकर विभाग ने सुध ली है।
विज्ञापन



किस रोड पर कितनी राशि होगी खर्च
जहाजगढ़-पलड़ा-दूबलधन रोड-175.30 लाख
गोधड़ी-सफीपुर रोड-149.86 लाख छुछकवास से मलिकपुर माजरा रोड-418.02 लाख
बरहाना से दिमाणा रोड-164.51 लाख
पलड़ा से मांगावास रोड-29.20 लाख
पलड़ा-छुछकवास रोड-222.39 लाख
दुल्हेडा से छुड़ानी रोड-151.17 लाख
मैन फिरनी वजीरपुर से मैन बेरी-झज्जर रोड-62.61 लाख
बाकरा अपरोच रोड-61.17 लाख
बेरी-बाघपुर-मांगावास रोड-45.21 लाख
छारा से हाईवे तक रोड- 136.34 लाख
दूबलधन-चिमनी-ढराणा रोड-239.79 लाख
छुड़ानी से कबलाना रोड-180.74 लाख


बेरी विधानसभा में सड़कों के सुधारीकरण को लेकर काम किया जाना है। कुल 13 सड़कों पर 20 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी।
सुमित कोहाड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें