फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी आंख्या का यो काजल, मनै करै सै गोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लोवा कलां सिद्दीपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने अपने सबसे चर्चित गाने..तेरी आंख्या का यो काजल, मनै करै सै गोरी घायल.. पर नृत्य किया। इसके बाद सपना ने कई और गानों पर नृत्य किया। इस दौरान सपना के साथ कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोग भी झूम उठे। सपना के अलावा हरियाणवी स्टार केडी-एमडी ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


नशा करना है तो स्पोर्ट्स का करो : खली
कार्यक्रम में आए रेसलर खली ने बताया कि युवा भटक गए हैं। हरियाणा में युवा नशे की आदत डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशा करने से जीवन खराब हो जाती है। सुबह नशा करने पर शाम को उतरता है। अगर आपको नशा करना है तो स्पोर्ट्स का करो, जिससे अपने देश नाम रोशन हो सके। इसके साथ ही महाभारत में अर्जुन का रोल करने वाले फिरोज खान ने बताया कि ये राम का देश है। यहां जो राम ने सिखाया है, वही होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महाभारत से उन्हें अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा मिली। फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने बताया कि उनके पिता दारा सिंह ने हनुमान का रोल अदा किया था। इससे उनको बहुत सीख मिली है। इस अवसर पर बिग बॉस फेम डोली बिंद्रा, फिरोज खान, प्रीती चौधरी, एमडी-केडी, विक्की काजला, रंजीत, धर्मे के कुनबा ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें