फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों के धरने में पहुंचने पर प्रशासन पर बना दवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे 17 गांवों के किसानों के साथ बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे और अपनी आवाज उठाई। वहीं प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों को डीसी का निमंत्रण पत्र सौंपा। डीसी ने किसानों के शिष्टमंडल से बातचीत करने की बात कही है। बुधवार तक करीब 125 गांवों सहित 20 से ज्यादा किसान संगठनों , कर्मचारी संगठनों का धरने को समर्थन मिल चुका है। वहीं सांय के समय धरने पर सांसद धर्मबीर सिंह भी पहुंचे। मंगलवार को तहसीलदार कंवल सिंह यादव डेलीगेट के तौर पर किसानों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने किसानों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। आज बुधवार को नायब तहसीलदार धरना स्थल पर भेजे गए।
बुधवार सुबह ही धरने पर महिलाओं व बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था। करीब 400 की संख्या में महिलाएं व बच्चे धरना स्थल पर पहुंचे और मांगों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं व बच्चों में रोष व जोश देखते ही बनता था। प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। इस दौरान धरने को संबोधित करते रोडवेज कर्मचारी संघ नेता रणबीर गहलोत व राजेश रावलधी ने कहा कि सरकार को किसानों की मंागों पर अमल करना चाहिए। किसानों की अधिग्रहीत जमीन पर नियमानुसार मुआवजा मिलना चाहिए। रणधीर कुंगड़ ने कहा कि सरकार पुराने कलेक्टर रेट पर मुआवजा दिए जाने की बात कह रही है यह कलेक्टर रेट तो 20 साल पुराने हैं आज जमीन की कीमत आसमान छू रही हैं। ऐसे में किसानों को मोटा आर्थिक नुकसान होने वाला है इसे किसान कतई सहन नहीं करेंगे। धरने पर बैठे विनोद मौड़ी ने बताया कि डीसी की ओर से बातचीत का बुलावा मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें बेहद जायज हैं। सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी भी किसानों से अपील कर चुके हैं। विधायक की अपील है कि किसान अपनी मांगे शांतिप्रिय ढंग से जिला प्रशासन या सरकार के सामने रखें। महिलाओं व बच्चों के धरने पर पहुंचने से प्रशासन पर दबाव बढ़ा। महिलाओं और बच्चों में धरने को लेकर काफी उत्साह एवं जोश देखने में आया। धरने पर ज्यादा भीड़ व रोष को देखते उपायुक्त की ओर से नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा को धरना स्थल पर भेजा गया। नायब तहसीलदार ने किसानों को डीसी का बातचीत का निमंत्रण पत्र सौंपा। धरने पर बैठे रमेश मौड़ी ने बताया कि डीसी का बातचीत के लिए निमंत्रण मिल गया है। वीरवार को किसानों का एक शिष्टमंडल से डीसी के आग्रह पर उनसे बातचीत करेगी। शाम करीब चार बजे धरने पर सांसद धर्मबीर सिंह भी पहुंचे। सांसद ने किसानों को उनकी समस्या का समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद ने डीआरओ से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समर्थन मिलने का सिलसिला जारी
बुधवार को रोडवेज कर्मचारी नेता रणबीर गहलोत, डिपो प्रधान राजेश रावलधी ,आशा वर्कर राज्य उप प्रधान कमलेश, सर्व कर्मचारी संघ से राजकुमार घिकाड़ा, कर्मचारी महासंघ से सत्यवान, सरपंच टिकान अंगूरी देवी, सरपंच समपुर संतोष, सरपंच मकड़ाना कौशल्या देवी ने धरने को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें