अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव लोहरवाडा स्थित बीएम स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों की तरफ से 12 वीं के छात्रों की विदाई दी गई। इस दौरान नितिन को मिस्टर पर्सनालिटी और दीक्षा को मिस पर्सनालिटी चुना गया।
आयोजन का शुभारंभ स्कूल निदेशक मंजीत फौगाट और नितिन फौगाट ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर को उपहार भेंट किए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान नितिन को मिस्टर पर्सनालिटी और दीक्षा को मिस पर्सनालिटी चुना गया। मिस्टर फेयरवेल टिंकू और मिस फेयरवेल भाविका को चुना गया। प्राचार्य संगीत फौगाट ने विदा होने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय चेयरमैन छत्र सिंह ने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद छात्र के जीवन का नया पड़ाव शुरू हो जाता है। ऐसे में उसे धैर्य और संयम से जीवन लक्ष्य पर आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर रेखा, बिजेंद्र, बंटी, संयोगिता, मधु, निशा, नीरू, रीतू, रामबीर, शिवेंद्र कोच, चीनू, हनी आदि उपस्थित थे।