फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों को सरपंचों और सांगवान खाप का मिला समर्थन, सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मियों पर एक तरफ जहां विभाग कार्रवाई कर रहा है तो वहीं उन्हें विभिन्न विभागों की यूनियनों का समर्थन भी मिल रहा है। शुक्रवार को सांगवान खाप कन्नी प्रधान सहित पांच गांवों के सरपंच अपना समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने रोज गार्डन में प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाकर जमकर तंज कसे। शुक्रवार को रोडवेज कर्मियों ने रोज गार्डन से सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद बस स्टैंड के सामने पुतला दहन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी का इजहार नारेबाजी के साथ किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हड़ताली कर्मचारी रोज गार्डन में एकत्र हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सुबह करीब 11 बजे आंगनबाड़ी वर्करों सहित अन्य यूनियनें अपना समर्थन देने रोज गार्डन पहुंची। इस दौरान कर्मचारी नेता शर्मिला हुड्डा ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मियों के खिलाफ तानाशाही अपना रही है। सत्ता के नशे में चूर सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर उनके प्रदर्शन को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। हुड्डा ने कहा कि सरकार के कर्मचारी विरोधी कदमों का अब हर विभाग का कर्मचारी खुलकर विरोध करेगा और 2019 के चुनाव में पूरे प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार को आइना दिखाएगा। इस दौरान सांगवाप खाप कन्नी प्रधान सूरजभान व पांच गांवों के सरपंच भी अपना समर्थन देने पहुंचे। वहीं, कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जिले की अन्य खापों से भी संपर्क साधा जा चुका है और वो भी अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। अगर सरकार अब भी कर्मचारी विरोधी कदम उठाने बंद नहीं करती तो फिर और कड़े कदम कर्मचारी उठाएंगे। सरकार की अनदेखी और हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया और इसके बाद प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली गई। कर्मचारियों ने बस स्टैंड के सामने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें