फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षक है राम, सीसीटीवी का कारोबार करता है रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रामलीला मंचन में अलग-अलग किरदार निभाने वाले लोग कलाकार और सामान्य जिंदगी में बखूबी सामंजस्य स्थापित किए हुए हैं। रामलीला में किरदार निभाने वाले कलाकारों में से कुछ ऐसे हैं जो मंचन के समय अपनी नौकरी से छुट्टी ले लेते हैं तो कुछ दिन के समय अपना कारोबार संभालते हैं और रात को रामलीला मंचन कर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अजय शर्मा करनाल में जेबीटी शिक्षक हैं। वहीं, रावण का किरदार निभा रहे राहुल शास्त्री सीसीटीवी का कारोबार करते हैं। अमर उजाला ने इन कलाकारों से इनकी निजी जिंदगी और कलाकार के रोल के बीच बनाए गए सामंजस्य पर बातचीत की। इस दौरान इन कलाकारों ने बताया कि उन्हें अपने परिवार का विरोध नहीं झेलना पड़ा बल्कि परिजनों ने दोनों भूमिकाएं अच्छी तरह निभा पाने में उनकी काफी मदद की है और इसका ही नतीजा है कि वो पिछले पांच से 20 साल पहले से ही ये किरदार निभा रहे हैं।
रामलीला के भरत हैं जियो स्टोर के मैनेजर
इस बार रामलीला मंचन में भरत का किरदार निभा रहा प्रदीप कुमार झोझूकलां में जियो स्टोर का मैनेजर है। रामलीला मंचन वो पिछले 16 साल से रोल कर रहे हैं। प्रदीप ने बताया कि छह साल उसने सीता, पांच-पांच साल भरत और पांच साल कामदेव का अभिनय किया। उसने बताया कि परिजनों ने उसे बहुत स्पोर्ट किया और इसकी बदौलत वह दोनों जिंदगियों में सामंजस्य स्थापित करने में सफल हो पाया है।
विज्ञापन

टेट की तैयारी कर रहा है श्रवण
2004 से रामलीला में अलग-अलग किरदार निभा चुके संदीप कुमार इस बार श्रवण का रोल कर रहे हैं। संदीप ने बताया कि वह पिछले 14 साल से लगातार किरदार निभा रहा है। फिलहाल व टेट की तैयारी कर रहा है। संदीप ने बताया कि उसकी तैयारियां प्रभावित न हो इसके लिए वह दिन के समय पढ़ाई करता है और रात को रामलीला मंचन। संदीप ने बताया कि वह शूर्पण, कौशल्या का किरदार भी निभा चुका है।
राहुल सात बजे तक कारोबार और फिर निभाता है रावण का किरदार
रामलीला मंचन में इस बार रावण का किरदार निभाने वाला राहुल शास्त्री का परशुराम चौक पर सीसीटीवी और आरओ का कारोबार है। राहुल ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान वह अब सात बजे ही दुकान से चले जाता है और रात को दो बजे घर पहुंचता है। उसने बताया कि एक माह पहले होनी वाली रिहर्सल में उन्हें थोड़ी दिक्कतें आती हैं लेकिन इसके बावजूद सामंजस्य स्थापित हो जाता है।
रामलीला मंचन के लिए छुट्टियां बचाकर रखता है शिक्षक अजय
मंचन के दौरान राम का किरदार निभा रहा अजय कुमार जेबीटी शिक्षक है और उसकी पोस्टिंग करनाल में है। अजय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि रामलीला मंचन के लिए वह अपनी छुट्टियां बचाकर रखता है। मंचन शुरू होने से पहले ही वो छुट्टी लेकर घर आ जाता है। इससे पहले वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था और उस दौरान सामंजस्य बनाने में थोड़ी दिक्कतें आती थीं।
दिन में लोहा काटता है लक्ष्मण, पारिवारिक हादसों से भी खुद को उबारा
रामलीला में लक्ष्मण का रोल निभा रहेे आनंद सैनी दिन के समय कबाड़ की दुकान में लोहा काटता है। सात रामलीला मंचन में वह लक्ष्मण का रोल निभा चुका है। आनंद सैनी ने बताया कि गत वर्ष उसके पिता और फिर हादसे में भाई की मौत हो गई थी और इसके चलते वह किरदार नहीं निभा पाया। इन हादसों से पार पाकर दोबारा से मंचन के लिए तैयार होने की उसे खुशी है।
विज्ञापन

हनुमान करता है ऑनलाइन मार्केटिंग कारोबार
2004 से राजेंद्र कुमार रामलीला में मंचन कर रहा है। अब तक वह मेघनाथ, सुग्रीव, रावण, खर-दूषण और हनुमान का किरादार निभा चुके हैं। राजेंद्र ने बताया कि 2011 से वह हनुमान का किरदार हर साल निभा रह है। उसने बताया कि उसके पिता उमेद सिंह प्रजापत पिछले 30 सालों से रामलीला मंचन कर रहे हैं। उसके पिता दशरथ का किरदार निभाते हैं। उनसे ही उसे रामलीला में किरदार निभाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें