फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दो मंजिला दुकान में लगी आग, आठ घंटे बाद पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से दो मंजिला दुकान में लगी आग, आठ घंटे बाद पाया काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी। लाला लाजपतराय चौक समीप स्थित एक दो मंजिला दुकान में शनिवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। यह दुकान बीच बाजार होने के चलते हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत रही कि आग की लपटें दोनों तरफ स्थित अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची। घटना में लाखों रुपये का सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गया। दुकान संचालक ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है।
एपीजे महिला कॉलेज के पीछे रहने वाले भगवती प्रसाद ने बताया कि उनकी लाला लाजपतराय चौक समीप स्थित हरियाणा कंफेक्शनरी नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपर ही उन्होंने गोदाम बनाया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी राहगीर ने उन्हें फोन कर दुकान से धुआं उठने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद वह अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो हवा के झोंके के साथ आग भड़क उठी और वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके तुरंत बाद सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग की आधे घंटे के अंतराल में दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसी दौरान मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कंफेक्शनरी संचालक भगवती प्रसाद ने बताया कि आग की लपटें हवा के झोंकों के साथ और प्रचंड होती चली गई और देखते ही देखते दूसरी मंजिल पर बनाए गए गोदाम तक जा पहुंची। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली की उन्हें सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वो दुकान में नकदी भी छोड़कर गए थे वो भी जल गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कंफेक्शनरी व सामान का बीमा तक नहीं करवा रखा और सामान सहित फर्नीचर व बिल्डिंग जलने से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
आग की लपटे देखकर बाजार में मचा हड़कंप
कंफेक्शनरी के दाहिने तरफ एक और कंफेक्शनरी है जबकि बाई तरफ बर्तन भंडार है। आग की लपटें दूसरी मंजिल तक उठने पर बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते आसपास की दुकानों के मालिक मौके पर पहुंच गए। हालांकि गनीमत रही कि आग की लपटों ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया।
विज्ञापन


चक्कर काटती रही दमकल की गाड़ियां
सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी आग पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर रही। दमकल कर्मियों ने करीब आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया और इस दौरान दोनों गाड़ियों को पानी लाने के लिए पांच-पांच चक्कर काटने पड़े।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना से संबंधित शिकायत भी पुलिस के पास आई है। आग के वास्तविक कारणों का पुलिस जांच में पता लगा लेगी।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें