पांच साल बाद पकड़ा में चोरी का भगोड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करीब पांच साल पूर्व गांव गोठड़ा निवासी एक व्यक्ति के मकान से चोरी करने के आरोपी को सीआईए दादरी ने समसपुर के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव काहनौर निवासी अमित उर्फ मिंटू के रूप में हुई। जेएमआईसी देवेंद्र सिंह की कोर्ट में वर्ष 2013 में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोठड़ा निवासी रणबीर के मकान में चोरी के इरादे से पांच सितंबर 2013 को पांच युवक घुस गए थे। घटना का मालिक को पता लगते ही आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपी अमित उर्फ मिंटू को सीआईए प्रभारी की टीम ने समसपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।