फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर जिले की सैकड़ों आशा वर्करों ने मांगों को लेकर रविवार को शहर में जुलूस निकला और पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान अनिता ने किया।
जिला सचिव किरण बहराणा के संचालन में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आशा वर्करों ने अपनी बातें सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की।
जिलेभर से आशा वर्कर्स श्रीराम शर्मा पार्क में एकत्रित हुई। पार्क से नारे लगाती हुई शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ये महिलाएं तलाव रोड स्थित एमएलए गीता भुक्कल के आवास के सामने पहुंची। यहां रोड पर बैठकर जोरदार नारे लगाए और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जितेंद्र को ज्ञापन दिया। आशाओं ने अपनी मंागों में कहा कि उनका वेतन न्यूनतम 18000 रुपये प्रति माह होना चाहिए, हर कार्य क्षेेत्र में हाजिरी रजिस्टर की व्यवस्था की जाए। कुर्सी-मेज, अलमारी-सेल्फ की सुविधाएं दी जाएं। आशा वर्करों की ड्रेस का पैसा बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए व साल में दो बार दिया जाए, उन्होेंने कहा कि हरियाणा में आशाओं को केवल एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलता है। जबकि केरल-त्रिपुरा मे 7000 रुपये है। दिल्ली व गुजरात में 4500 रुपये मिलता है। आशाओं ने कहा कि वे सभी विधायकों को ज्ञापन देंगी और 30 जनवरी को हजारों की संख्या में उपायुक्त कार्यलय में एकत्रित होकर सत्याग्रह आंदोलन की तरह सामूहिक गिरफ्तारी देंगी। मंागें न मानने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्कर्स के आंदोलन का किसान नेता रामचंद्र यादव, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक सचिव प्रदीप नांदल ने भी समर्थन किया। एसकेएस के जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व न्यूनतम वेतन 15000 रुपये देने का वादा किया, लेकिन सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही। आशाओं के कार्य की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका है। 24 घंटे काम करते हुए लिंगानुपात में सुधार किया है। लेकिन सरकार आशाओं के लिए कुछ नहीं कर रही। रविवार के धरने में अनिता, रेखा, पूनम, सुदेश, प्रवीन, रामरती, मुकेश, निर्मला, मीनाक्षी व रीना ने भी संबोधित किया।

आशा वर्कर्स ने मांगों के लिए धरना देकर की नारेबाजी
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें