फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार लोन के लिए नप कार्यालय में उमड़े लोग, बैंकों को सौंपी एनएलयूएम ने सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार लोन के लिए 209 आवेदकों में से 123 पहुंचे
विज्ञापन

चरखी दादरी।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रोजगार को बढ़ाने के उद्देश्य से दो लाख तक का ऋण लेने संबंधी शहर के विभिन्न वार्डों से करीब 209 आवेदन आए। नगर परिषद सचिव संजय यादव ने यह रिकॉर्ड स्थानीय बैंक अधिकारियों को सौंप दिया है। सोमवार को नप कार्यालय में इन आवेदकों की टास्क फोर्स बैठक भी आयोजित कराई गई। इसमें करीब 123 आवेदक हाजिर रहे जबकि 68 आवेदक गैर हाजिर मिले। इन गैर हाजिर आवेदकों को अब दूसरा मौका अप्रैल में दिया जाएगा। नगर परिषद अधिकारियों के लोन लेने के इच्छुक आवेदकों की सूची सौंपने के बाद अब इनकी पात्रता की जांच बैंक अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

एनयूएलएम टीएफआई कविता राणा ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका योजना के तहत रोजगार को बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये तक का लोन देने की योजना चला रखी है। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल बीपीएल परिवारों के लिए ही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शहर के सभी 21 वार्डों से उनके पास आवेदन पहुंचे हैं। नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बताया कि सोमवार को पीएनबी, एसबीआई, ओबीसी, एचडीएफसी व आईडीबीआई बैंक अधिकारियों को यह रिकॉर्ड सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि बैठक में एलडीएम भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस रिकॉर्ड का बंटवारा आवेदक के बैंक खाते के अनुरुप किया जाएगा। आवेदक का जिस बैंक में खाता होगा लोन स्वीकृति के लिए उसी बैंक को केस ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आवेदकों की सोमवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करवा दी है। उन्होंने बताया कि अब इन आवेदकों को लोन देने से पहले इनकी वेरिफिकेशन की जाएगी जोकि बैंक करेगा। वहीं, विनय जोशी ने बताया कि जो आवेदक आज नप कार्यालय नहीं पहुंच सके उन्हें अब अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें