जीवन में नियमित रूप से योग अपनाए युवा : राणा
चरखी दादरी।
योग मात्र एक शब्द नहीं है बल्कि यह तो वह मार्ग है जिस पर अगर हम नियमित रूप से चले तो हमारे शरीर को तो स्वस्थ रख ही सकते है साथ में इसका अभ्यास हमें आत्मिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है। ये विचार भारत स्वाभिमान न्याय जिला प्रभारी विकास राणा ने आयोजित योग शिविर के दौरान व्यक्त किए। वे शनिवार को पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा संयुक्त रूप से गांव मानकावास के राजकीय हाई स्कूल में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को योग सिखाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सूर्य नमस्कार, चक्रासन, कुकुटासन, पश्चिमोत्तासन आसन, सहित विभिन्न प्राणायामों भस्त्रिका, कपालभांति, बाह्य, अनुलोम विलोम, उज्जाई, भ्रामरी योग करवाए।
उन्होंने विद्यार्थियों को अवश्य ही योग को अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। किसान सेवा समिति जिला प्रभारी पूर्व सरपंच मानकावास मुकेश सांगवान ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश की समृद्ध विरासत को आगे ले जाने वाले प्रहरी है। छात्रों को अपने बुजुर्गों, शिक्षकों को पूर्ण सम्मान प्रदान करते हुए राष्ट्र के भविष्य की नींव रखनी है। इस अवसर पर हरेंद्र, राजपाल, कुलवीर, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, मुकेश, अनिता देवी, सुमन, नवीन कुमारी, संजय, राजेश, सुरेश , प्रमिला उपस्थित थे।