फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गर्म किया राजनीतिक पारा, फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को शहर में कांग्रेसी गुटबाजी दिखाई दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शहर विधायक गीता भुक्कल ने हिस्सा नहीं लिया। वहीं, गीता भुक्कल की अध्यक्षता में ही शहर में दूसरा कार्यक्रम हुआ। शहर में विधायक भुक्कल की सभा प्रदेशाध्यक्ष की सभा से कुछ समय पहले ही खत्म हो गई। लेकिन भुक्कल ने उनकी सभा में हिस्सा नहीं लिया। खास बात यह है कि शहर विधायक गीता भुक्कल ने बुधवार को जिस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहां पर पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आने की सूचना थी, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इतना ही नहीं तंवर ने पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रमेश वाल्मीकि को शहर का भावी विधायक बताया। यह गुटबाजी शहर में लोगों की चर्चा का विषय रही। वहीं, दोनों ही मंचों से भाजपा की बजाय पार्टी के ही लोगों पर इशारों ही इशारों में निशाने साधे गए।

समर्थकों से तंवर बोले- शेर बनो, बकरी का शिकार हो जाता है
पंचायती धर्मशाला में रमेश वाल्मीकि की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तंवर ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं से कहा कि शेर बनो, बकरी का तो शिकार हो जाता है। तंवर ने कहा कि उनके कार्यकर्त्ता शेर बनेंगे तो किसी बकरी का शिकार नहीं करेंगे। वहीं, उन्होंने शहर में लगाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर कहा कि प्रतिमा का चेहरा डॉ. अंबेडकर से नहीं मिलता, इसलिए उनका राज आने के बाद इसी चौक पर भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन


तंवर को बताया भावी सीएम
झज्जर शहर से इस समय हुड्डा गुट की विधायक गीता भुक्कल हैं। वहीं, कार्यक्रम के दौरान मंच से डॉ. कुलताज और अन्य लोगों ने अशोक तंवर को भावी सीएम बताया। प्रोफेसर कुुलताज ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं तो अब चिमनी के बेटे को सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता।

बाइक रैली निकाल दिखाई हुड्डा के गढ़ में ताकत
फतेहाबाद में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा दलित सम्मेलन करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भी हुड्डा को उनके ही गढ़ में घेरने का पूरा मन बना लिया है। क्योंकि सप्ताह भर में कांग्रेस प्रदेेशाध्यक्ष ने झज्जर में अपना दूसरा कार्यक्रम रखवाया है। पहले चरण में अशोक तंवर पार्षद पति हरीश यादव को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहे तो इस बार उन्होंने बाइक रैली से अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया, जोकि काफी हद तक सफल दिखाई दिया।
विज्ञापन


गीता भुक्कल बोलीं, सपने दिखाना अध्यक्ष का काम
शहर विधायक गीता भुक्कल ने रमेश वाल्मीकि को भावी विधायक बताने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉ. अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष हैं। वे किसी को भी सपना दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी है, उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में किसी को पहले ही भावी विधायक बताने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें