फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी लेखिका ने बलाली गांव का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी लेखिका ने किया बलाली गांव का किया
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दंगल फिल्म की कहानी से प्रभावित होकर चीनी यात्री एवं लेखिका ऍला चरखी दादरी के गांव बलाली व झोझू कलां पहुंची। उन्होंने आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोझूकलां में जाकर विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र से बलाली बहनों के अध्ययन काल के बारे में जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन ने ऍला का जोरदार स्वागत किया। सेवरा एनजीओ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज गौतम ने बताया कि चीनी लेखिका ऍला गांव बलाली मेें पहलवान गीता के भाई हरविंदर, शमशेर कौशिक, इंजीनियर हिमांशु, स्वाति व गुरप्रीत से मिली। इस दौरान लेखिका ने बलाली में मैट पर प्रैक्टिस करते लड़के-लड़कियों को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दंगल फिल्म चीन की मोस्ट सेलिंग मूवी बन चुकी है। इसलिए उसने सोचा कि दंगल फिल्म के वास्तविक हीरो महावीर फौगाट से मिलना चाहिए जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भारतीय खेल जगत में क्रांतिकारी बदलाव किया है। ऍला ने कहा कि चीनी जनता दंगल की कहानी से जबरदस्त प्रभावित है। इस फिल्म की पहुंच आम आदमी तक हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था जबरदस्त उछाल पर है। भारत दुनिया के लिए एक बड़ा बाजार है। दुनिया के कई देशों में करीब 600 दिन भ्रमण कर चुकी ऍला भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित नजर आई। उन्होंने कहा कि वह इन सभी अनुभवों को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें