फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान-मजदूर व आमजन के हितों पर भजपा ने किया कुठारघात: सतपाल सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के हितों पर भाजपा ने किया कुठाराघात : सतपाल सांगवान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान का कहना है कि झूठी घोषणाओं के माध्यम से जनता को बेवकूफ बनाना कोई भाजपाइयों से सीखें। क्योंकि भाजपा सरकार के मंत्रियों व विधायकों ने सिर्फ अपना स्वार्थ साधने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने अपने एक हजार दिनों में किसान-मजदूर के साथ जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। सतपाल सांगवान शनिवार को गांव मोरवाला में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने एक हजार दिन के शासन पर आंकड़ों का खेेल खेलकर झूठी घोषणाएं की हैं जबकि धरातल पर कोई कार्य ही नहीं करवाया। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का उद्घाटन तक भी नहीं किया जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार प्रदेश में समान विकास का राग अलाप रही है वहीं दादरी जिले को हरियाणा का ही हिस्सा नहीं माना जा रहा है। यहीं कारण है कि आज दादरी में जो कांग्रेस सरकार के दौरान विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, उनको शुरू नहीं करवाया जा रहा है। यहां तक कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा करने वाली सरकार दादरी के तैयार अस्पताल को शुरू तक नहीं करवा पाई है। इतना ही नहीं अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा होने से मरीजों को परेशानियां हो रही हैं। वहीं किसानों के लिए कार्य करने का दम भरने वाली सरकार किसान मॉडल स्कूल को शुरू करवाने की बजाए सचिवालय शिफ्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले माह दादरी में किसान-मजदूर पंचायत आयोजित कर भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। पंचायत को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। इसीलिए किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए वे प्रदेशभर में किसान पंचायत कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेंद्र, प्रताप, छाजुराम, भल्ले राम, रामबीर प्रधान, राजबीर, ओमप्रकाश, सुरजभान, अजीत, चरण सिंह, राजेश, जयभगवान, गुगन सिंह, भूपेंद्र, राजेश सरपंच, इंद्र सिंह व जयभगवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें