फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में बाढ़डा विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले दरबार में बाढड़ा विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

बाढड़ा।
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने शनिवार को कैनाल विश्रामगृह में खुला दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने भूमि के लंबित मामलों व दोनों पक्षों के कोर्ट में जाने के मामलों पर भी आपसी भाईचारे से निपटाने की पहल करते हुए उनसे मामला वापस लेने की अपील की।
सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों से इनमें तेजी लाने व कई अधर में लटके प्रस्ताव तुरंत राज्य मुख्यालय में भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव काकड़ौली हुक्मी के लंबित मामले में उन्होंने दोनों पक्षों का समझा बुझ कर एकमत किया। उन्होंने कहा कि बाढड़ा हलके के विकास के लिए आज हर क्षेत्र में करोड़ों रुपयों रुपयों की विकास योजनाएं चल रही हैं। विकास के क्षेत्र में जितनी डिमांड होगी उतनी ही धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा निगरानी समिति और प्रमुख ग्रामीण मिलजुल कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर पैनी नजर रखें ताकि पारदर्शिता व भ्रष्टाचारमुक्त सोच को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से एसवाईएल के पानी का लंबित निर्णय प्रदेश के पक्ष में आया है। इस पानी के लिए सीएम मनोहर लाल स्वयं सत्तापक्ष के केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सत्तापक्ष के साथ मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। इस पानी के लिए कांग्रेस व इनेलो के छुटभैये नेता चिंता न करें, भाजपा सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। खुले दरबार में डीएसपी अनूप सिंह दहिया, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, कर्मबीर नांधा, भजपा निगरानी समिति अध्यक्ष विरेन्द्र रामबास, थ्रोबाल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मा. रामनाथ मांढी, मंगल गोपी, अमित रुदड़ौल, रामसिंह गोपी, राहुल रामबास, रामनिवास पिचौपा, पवन सिरसली, ऊद्यमसिंह उमरवास, धोलिया मांढी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें