बाढड़ा।
उपमंडल के गांव हुई निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर एक महिला द्वारा जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देने पर उक्त महिला से बचाव की गुहार लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में हुई निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि वह सिंचाई विभाग चरखी दादरी में कार्यरत है। शनिवार सुबह वह अपने खेत की तरफ घूमने जा रहा था। इसी दौरान गांव की ही एक महिला ने उसका रास्ता रोक लिया व बेवजह गाली-गलौच करने लगी। उक्त महिला के गाली-गलौच का विरोध करने महिला ने अश्लील गालियां देते हुए उसे व उसके परिवार को जान से मारने व झूठे केस में फंसा कर नौकरी छुड़वाने की धमकी दी। इसके बाद जगरूप ने पुलिस को शिकायत देकर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।