फोटो 19प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : सांकेतिक
नांगल चौधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण पांच से छह जनवरी तक पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल नांगल चौधरी में आयोजित हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड नांगल चौधरी से 120 शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजय गोयल, खंड संयोजक ने सक्रिय भूमिका निभाई और प्रशिक्षण के सभी सत्रों का उत्साहपूर्वक संचालन करवाया।
प्रशिक्षण के दौरान केआरपी नवीन, विनय, राजेंद्र, महेश, प्रमोद और सुरेंद्र ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन तकनीकों एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव ने इस पहल की सराहना की।डाइट महेंद्रगढ़ से पहुंचे ऑब्जर्वर दिनेश ने कहा कि सभी के प्रयासों से जिला महेंद्रगढ़ निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों की ओर निरंतर अग्रसर है। शिक्षक कृष्ण कुमार नंगली ने खंड संयोजक अजय गोयल व सभी केआरपी का आभार व्यक्त किया।