फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में खिली धूप, शाम को आए सॉयल स्ट्रोम से जन-जीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम में परिवर्तन आने से जिले में रविवार शाम धूलभरी आंधी चली। इसके चलते जन-जीवन प्रभावित रहा। खासकर झोझूकलां क्षेत्र में धूलभरी आंधी का कहर ज्यादा देखने को मिला। इससे पहले सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप खिली और सांय के समय आसमान में धूल का गुब्बार छा गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों से मौसम में उमस ज्यादा बनी हुई है। पूर्वी हवाओं का दबाव बढ़ने पर मौसम में नमी की मात्रा ज्यादा बनी हुई है। रविवार दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय धूप खिली। सांय करीब सात बजे से आसमान में धूल का गुबार छा गया और तेज आंधी चली जिससे आम जन जीवन बेहद प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें