फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, काश्तकार व कामगार को बनाया सरकारी खजाने में साझीदार : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान, काश्तकार व कामगार को बनाया साझीदार : धनखड़
विज्ञापन

झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायत एवं विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को बादली विधान सभा क्षेत्र के आठ गांवों का दौरा किया और 12 से अधिक विकास कार्यों की सौगात दी। पंचायत मंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहर सरकार ने किसान, काश्तकार और कामगार की सुध ली है और सरकारी खजाने में सीधा भागीदार बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये देने की योजना बनाकर लागू की है। वहीं प्रदेश सरकार ने भी अपनी ओर से पात्र लोगों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष जोड़ने का प्रावधान बजट में किया है यानि छह मोदी के और छह मनोहर के कुल 12 हजार हो गए।
पंचायत मंत्री ने बादली विधान सभा क्षेत्र के गांव चांदपुर, कहाड़ी, अहरी, खुड्डन, कुंजिया, शाहजापुर, बिलोचपुरा व भिंडावास में विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ व शिलान्यास किया। दौरे के दौरान के पंचायत मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर मौजूद एसडीएस झज्जर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

काश्तकार व कामगार पेंशन योजना के दायरे में
पंचायत मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगार, काश्तकार, भूमि हीन मजदूर, कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, मोची समेत हाथ से कार्य करने वाले श्रमिक अपना पंजीकरण सीएससी केंद्रों पर करवाएं। पंजीकरण के बाद साठ वर्ष आयु होने पर उन्हें तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि काश्तकार व कामगार देश, प्रदेश व समाज के विकास का आधार है और पीएम मोदी ने पेंशन देकर इनका सपना साकार किया है।
विज्ञापन


बाक्स
जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भाजपा में शामिल
झज्जर, 2 मार्च। इनेलो बीसी सैल के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व सैनिक अजित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ताकत देने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें