आसौदा में स्वास्थ्य जांच शिविर आज
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में ग्राम पंचायत व डॉ. भीमराव आंबेडकर विकास समिति की ओर रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गांव के पशु अस्पताल परिसर में लगने वाले इस शिविर में बीएल कपूर अस्पताल की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। यह जानकारी प्रधान समुंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रेल मंत्रालय की पीएससी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्टि अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल शिरकत करेंगे।
-