फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को भुगतनी पड़ेगी करतूत की सजा: सांसद धर्मबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दक्ष प्रजापति युवा संगठन के तत्वावधान में झज्जर घाटी स्थित श्री दक्ष प्रजापति धर्मशाला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। आयोजन का आरंभ सांसद सहित उपस्थित सभी ने पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। सांसद ने कहा कि पूरा देश इन सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ा है। पाकिस्तान को इस करतूत की सजा भुगतनी पड़ेगी और प्रधानमंत्री भी इसका ऐलान कर चुके है। इस अवसर पर संगठन प्रधान संजय, संदीप, लाला, राजू, नवीन, शंशाक, विनोद, विजय सहित प्रजापति समाज के मौजिज व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में सांसद कोष से बनने वाली दूसरी मंजिल का शिलान्यास किया। इस दौरान संगठन सदस्यों एवं प्रजापति समाज के सदस्यों ने सांसद को मांग पत्र भी सौंपा। इसके जरिए सांसद से क्षेत्र में पानी व सीवर लाइन बिछवाने, दक्ष प्रजापति चौक का जल्द निर्माण कराने, बंद पड़ी गली को खुलवाने सहित अन्य समस्याएं रखी गईं। धर्मबीर सिंह ने इन्हें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें