फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की सोमवार को आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दो दिन पहले क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की सरसों की फसल खराब होने की संभावना अधिक है। खराब फसलों की रिपोर्ट कृषि विभाग की ओर से सोमवार को दी जाएगी। फिलहाल कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर फसलों की जांच कर रहे हैं। उधर किसानों का कहना है कि सरसों की फसल पककर कटने के लिए तैयार खड़ी थी। ओलावृष्टि से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। सरकार को नुकसान हुई फसलों का मुआवजा देना चाहिए।
क्षेत्र में बादली के अलावा सौलधा, छारा, रिवाड़ी खेड़ा, माजरी, गुभाना में सरसों की लगभग 3 हजार हेक्टेयर फसल खड़ी है। इसमें से कितनी फसल पर ओलावृष्टि की मार हुई। इसकी रिपोर्ट कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर बना रहे हैं। फिलहाल अभी रिपोर्ट तैयार होने में दो दिन का वक्त और लगेगा। इसके बाद सोमवार को यह रिपोर्ट तैयार होगी। बहादुरगढ़ और बादली में लगभग 30 हजार हेक्टेयर गेहूं की फसल लगाई गई है। ओलावृष्टि के कारण सरसों की फलियां झड़ गई और सूखने के बाद दाने खेतों में ही बिखर गए। वहीं सब्जियों में भी काफी नुकसान हुआ है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गेहूं की फसल पर इसकी मार नहीं होगी, लेकिन सरसों की फसल खेतों में पककर तैयार खड़ी थी। जिसके खराब होने की संभावना कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि दो दिन पहले क्षेत्र में हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान जरूर हुआ है लेकिन अभी उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सही आंकड़ा रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही मिल पाएगा। रिपोर्ट सोमवार तक तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें