फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सक्षम और सक्षम प्लस की परीक्षा अब 12 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में कक्षा तीसरी, पांचवीं व सातवीं के सरकारी स्कूल के बच्चों की सक्षम परीक्षा अब 12 फरवरी को होगी। इस परीक्षा में डीएलएड कोर्स कर रहे छात्र और अध्यापकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले के बाढड़ा ब्लॉक के स्कूलों में सक्षम व बौंद कलां ब्लॉक में सक्षम प्लस की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में जिस ब्लॉक के 80 प्रतिशत बच्चे 50 फीसदी अंकों से पास होते है वह ब्लॉक समक्ष माना जाता है।
सक्षम परीक्षा गत दिसंबर माह में होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को होगी। इसके लिए समक्ष हरियाणा सेल की बैठक हो चुकी है जिसमें परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बैठक में दादरी जिले से बिरही कलां डाइट प्रिंसिपल डॉ. विजय लक्ष्मी शामिल हुईं। सक्षम परीक्षा के तहत कक्षा तीन- पांच व सात के बच्चों की हिंदी व गणित विषय की परीक्षा होगी जबकि समक्ष प्लस में इन तीनों कक्षाओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा का परिणाम 29 फरवरी तक घोषित किए जाने की प्लानिंग है।
विज्ञापन

डीएलएड के छात्रों की लगेगी ड्यूटी
इस परीक्षा में डीएलएड कोर्स कर रहे छात्र- अध्यापकों के अलावा कंप्यूटर टीचर, वोकेशनल टीचर, ड्राइंग टीचर व शारीरिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। परीक्षा से संबंधित विषयों के शिक्षकों की इसमें ड्यूटी नहीं लगाई गई है ताकि नकल की गुंजाइश ही नहीं रहे।
विज्ञापन


सक्षम व सक्षम प्लस दोनो ही परीक्षाएं 12 फरवरी को होंगी। इसके लिए समक्ष हरियाणा से की बैठक हो चुकी है। परीक्षा के लिए तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछली बार बाढड़ा ब्लॉक में इस परीक्षा में नकल होने की आशंका की वजह से इस ब्लॉक को असफल घोषित कर दिया गया था। राकेश गोदारा, को-ऑडिनेटर, भिवानी व चरखी दादरी सक्षम सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें