फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ीधारको के लिए चार वेंडिंग जोन निर्धारित, दो और की प्रशासन को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में बेतरतीब लगने वाली रेहड़ियों के लिए स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी ने चार वेंडिंग जोन निर्धारित किए हैं। अभी जिला प्रशासन को कुछ और वेंडिंग जोन की तलाश है। इसके लिए एक बार फिर से शहर में उपयुक्त जगहों के चयन के लिए सर्वे किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सर्वे कंपनी ने भी अपनी संशोधित लिस्ट स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी को सौंप दी है। इसमें रेहड़ीधारकों की संख्या बढ़कर 540 हो गई है। गत दिनों आयोजित वेंडर्स कमेटी की बैठक में आई कार्ड पर रेहड़ीधारक का मोबाइल नंबर अंकित होने का सुझाव भी पास हुआ है।
एसडीएम ओमप्रकाश देवराला की अध्यक्षता में आयोजित स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की बैठक में नगर परिषद ईओ विजयपाल, अर्बन प्लानर तुलिका गोपाल, एलडीएम विजय कुमार, पूर्व सिक्योरिटी इंचार्ज मंजीत अहलावत, फायर ऑफिसर नफे सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर अभिमन्यु सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। कार्यकारी अधिकारी ने बैठक में बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शहर में पांच जगह तलाशी गई है। नगर परिषद कार्यालय के बैक साइड, राजन स्पोर्ट्स, तिकोना पार्क, ढाणी फाटक व परसराम हेतराम स्कूल के समीप की जगह को विकल्प कमेटी के सामने रखा था। इस पर पुलिस विभाग की तरफ से सिक्योरिटी इंचार्ज ने तिकोना पार्क पर वेंडिंग जोन बनाने पर आपत्ति जाहिर की। इसका कारण उन्होंने सुरक्षा प्रबंध बताया। इसके बाद इस जोन को केंसिल कर दिया गया जबकि बाकी चार जोन पर सभी ने सहमति प्रदान कर दी। वहीं, इस बैठक में रेहड़ीधारकों के आई-कार्ड का डेमो भी दिखाया गया जिसमें रेहड़ीधारक का मोबाइल नंबर भी अंकित कराने का सुझाव दिया गया। आपसी चर्चा के बाद इसे सभी कमेटी सदस्यों ने सहमति देकर पास कर दिया है।
विज्ञापन


अब छोटी जगहों का कमेटी करेगी चयन
मंत्रणा के बाद बैठक में निर्धारित हुआ कि कुछ और वेंडिंग जोन की तलाश की जाए। इसके लिए शहर में दोबारा जगह चयन के लिए सर्वे की जाएगी। इस बार जमीन के छोटे टुकड़ों का चयन किया जाएगा ताकि एक स्थायी योजना तैयार की जा सके। इससे पहले सर्वे में बड़ी जगह के चयन को प्राथमिकता दी गई थी और चारों वेंडिंग जोन इसी आधार पर चयनित किए गए हैं।

जीयो टैगिंग से बढ़ी रेहड़ीधारकों की संख्या
शहर में सर्वे में कुछ रेेड़ीधारकों का नाम शामिल नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर आपत्ति जाहिर की थी। इसके बाद अधिकारियों ने सर्वे कंपनी को जीयो टैगिंग कर संशोधित लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। सर्वे कंपनी ने ये कार्य पूरा कर अब 540 वेंडर्स की लिस्ट अधिकारियों को सौंप दी है। इन रेहड़ीधारकों के आई कार्ड बनाने का कार्य छह फरवरी से शुरू किया जाएगा जिसकी तैयारियां इस समय चल रही हैं।

दुकानदारों पर लगा था रेहड़ीधारकों से रुपये लेने के आरोप
करीब छह माह पहले चलाए अतिक्रमण अभियान के दौरान मुख्यमार्गों के दुकानदारों पर रेहड़ीधारकों से किराये के रूप में तीन से पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगा था। यह किराया दुकानों के आगे नगर परिषद की हद में रेहड़ी लगवाने का लिया जा रहा था। सामान जब्त करने पर रेहड़ीधारकों ने यह मुद्दा अधिकारियों के समक्ष भी उठाया था। इस समय कोर्ट रोड, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, पुरानी सब्जी मंडी से रेलवे स्टेशन रोड, सरदार झाडू़ सिंह चौक रोड सहित सभी चौराहों पर रेहड़ियां लग रही हैं।
विज्ञापन


वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं देगा प्रशासन : ईओ
चार वेंडिंग जोन निर्धारित हो चुके हैं जबकि पांचवें पर पुलिस विभाग ने आपत्ति जाहिर कर दी थी। इसके बाद इसे केंसिल करना पड़ा। अब कुछ नए वेंडिंग जोन की तलाश की जाएगी। सभी रेहड़ीधारकों को वेंडिंग जोन में बिजली, पानी, शौचालयों जैसी मूलभूत सुविधाएं हम मुहैया कराएंगे। छह फरवरी से आई कार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। -विजयपाल, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें