फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.66 करोड़ से नहरों और माइनरों का होगा जीर्णोद्घार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पानी को टेल तक पहुुंचाने के लिए सिंचाई विभाग सभी नहरों की सफाई करवाएगा इसके लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नहरों की सफाई होने पर पानी की क्षमता भी करीब 100 क्यूसेक तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे पेयजल और सिंचाई दोनो में सुधार हो सकेगा।
जिले में 30 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर हैं। इनसे जिले के विभिन्न भागों में नहरी पानी की आपूर्ति की जाती है। जिले में मेन लोहारू कैनाल है जिसकी पानी की क्षमता 700 क्यूसिक है। डिस्ट्रीब्यूटरी से माइनर और सब माइनर निकलते हैं। विभाग ने खासकर रेतीले एरिया में माइनर ज्यादा निकाल रखे हैं ताकि पानी टेल तक पहुंचा जा सके। पिछले कई दशक से जिले की नहरों की मेंटिनेंस भी नहीं हो सकी है। काफी माइनर तो ऐसे हैं जो अपना अस्तित्व ही खो चुके हैं। यह माइनर मिट्टी और झुंडों आदि से अटे पड़े हैं। कई जगह तो लोगों ने यह माइनर तोड़कर क्रास रास्ते बना रखे हैं जिससे इनमें पानी नहीं छोड़ा जा सकता। माइनरों की नियमित रूप से सफाई न होने की वजह से पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता। सफाई न होने की वजह से इनकी पानी की क्षमता भी कम हो गई है। अब सिंचाई विभाग जिले की सभी नहरों की मेंटनेंस एवं सफाई का काम करवाएगा। पांच माइनर और एक डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार भी करवाया जाना है। इन नहरों की पटरी को नया रूप दिया जाएगा। अंदर से सीमेंट का पलस्तर किया जाएगा ताकि बार- बार नहर टूटने न पाएं और पानी की क्षमता भी बढ़ सके। विभाग गोकुल डिस्ट्रीब्यूटरी के अलावा गुडाना माइनर, असावरी माइनर, शीशवाला बादल सब माइनर, कलाली सब माइनर सहित छह नहरों की मरम्मत भी करेगा।
विज्ञापन


जीर्णोद्घार के बाद क्षमता बढ़कर होगी 127 क्यूसेक
इन नहरों की मरम्मत एवं सफाई होने से करीब 100 क्यूसेक पानी की क्षमता बढ़ जाएगी। अकेले गोकुल डिस्ट्रीब्यूटरी की पानी की क्षमता इस समय 67 क्यूसेक है जबकि जीर्णोद्धार होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 127 क्यूसेक हो जाएगी। इससे आसपास की सैकड़ों एकड़ भूमि की अतिरिक्त सिंचाई हो सकेगी। इससे सैकड़ों किसानों को सिंचाई का फायदा हो सकेगा। इन नहरों के जीर्णोद्धार पर 3.66 करोड़ का बजट खर्च होगा। टेंडर अलॉट प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। कागज प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नहरों में पानी बंद होने पर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


जल्द ही इस नहरी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने को है। इससे नहरों में पानी की क्षमता भी बढ़ जाएगी। पानी टेल तक पहुंचने पर पेयजल व सिंचाई सुविधा बढ़ेगी। राहुल छिल्लर, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें