फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से लापता युवक का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोजगार की तलाश में घर से निकला युवक चार महीने बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौट पाया है। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अब एक बार फिर पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना में छोटूराम नगर निवासी राजेश कुमार ने कहा कि उसका बेटा बेटा विपिन बीएससी पास है। वह रोजगार की तलाश कर रहा था। गत 5 जून को भी वह नौकरी तलाशने के मकसद से घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की गई लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद आ रहा है। उन्हें शक है कि विपिन को किसी ने छिपा कर रख रखा है। पुलिस तलाश करने में उनकी मदद करे। उधर, जांच अधिकारी एचसी सुभाष ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसके मोबाइल को ट्रेस किया जाएगा जल्द से जल्द उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें