फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव, नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। विभिन्न किसान संगठनों ने मांगें पूरी करवाए जाने के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। सुबह किसान अनाज मंडी में एकत्र हुए। इस दौरान आंदोलन का नेतृत्व कमल सिंह मांढ़ी ने किया। किसानों ने रोष प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता कमल सिंह माढ़ी ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बरसात से क्षेत्र के किसानों की कपास, बाजरा व ग्वार की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान भरपाई के स्पेशल गिरदावरी कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 का बकाया कपास , बाजरा का मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना को प्राइवेट कंपनियों से छीनकर इसमें सीधा सरकार का हस्तक्षेप होना चाहिए। किसानों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगवाए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मांग की गई कि हरियाणा के किसानों का भी पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के किसानों की तर्ज पर कर्ज माफ करना चाहिए। महंगाई पर रोक लगाई जाए और पेट्रोल -डीजल व रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। किसानों ने बाढड़ा अनाज मंडी में भी बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग की है। तत्पश्चात किसान नारेबाजी करते एसडीएम ऑफिस पहुंचे करीब एक घंटे तक एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया और सरकार को चेताया कि अगर सोमवार तक मांगें नहीं मानी गई तो एसडीएम कार्यालय के बाहर सभी किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं एसडीएम मनीष फौगाट ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन के दायरे की मांगों का जल्द ही समाधान होगा अन्य मांगें सरकार को भेज दी जाएंगी। इस दौरान जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा, मीर सिंह जेवली, रामपाल धारणी, नसीब, हरपाल भांडवा, महेंद्र जेवली,अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति जिला प्रधान राजकुमार हड़ौदी, विद्यानंद हंसावास, जेवली सरपंच प्रेम जांगड़ा,प्रदीप बाढड़ा, गिरधारी, रणधीर, प्रताप, छैलूराम संदीप बिजेंद्र बेरला, भीम सिंह द्वारका, उमेद जेवली, चंद्रपाल, राकेश, संदीप बाढड़ा, दिलबाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें