चरखी दादरी। 30 सितंबर को पानीपत में होने वाली कांग्रेस की पोल खोल, हल्ला बोल रैली प्रदेश की राजनीति में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। यह रैली प्रदेश की राजनीति का भविष्य भी तय करेगी। अब समय आरपार की लड़ाई का समय आ चुका है और मेरा एकमात्र उद्देश्य हमारे क्षेत्र के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करना है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अजीत फौगाट ने कांग्रेस घर-घर अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत करते कही। उन्होंने पोल खोल, हल्ला बोल रैली का निमंत्रण देकर गांव छपार में जनसभा को संबोधित किया।
इससे पूर्व गांव डोहकी में युवाओं ने मोटरसाइकिल के काफिले के साथ अजीत फौगाट का स्वागत किया। गांव छपार में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। मंच पर अलग-अलग समाज के मौजिज लोगों ने पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। फौगाट ने कहा कि गांव की पगड़ी का मान और लोगों की भावनाओं का सम्मान किसी भी कीमत पर झुकने व कम नही होने दिया जाएगा। इस अवसर पर राकेश सांगवान, अत्तर सिंह, अनिल सांगवान, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश पंच, अमृत स्वामी, चिरंजीलाल सांगवान, अत्तर रोहिल्ला, राम सिंह, राजकुमार, विक्की, प्रताप सांगवान, अक्षय, रमेश, सचिन, बबल, बजरंग, धर्मबीर, राजा सांगवान, सुंदर, ईश्वर, सुरेश पूनिया, प्रमोद डोहकी, हवा सिंह आदि मौजूद रहे।