फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर तीन गुना बढ़ी सवारियां, रोडवेज ने छह बसें चलाई अतिरिक्त, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की संख्या तीन गुना बढ़ गई। रूटीन में जहां चरखी दादरी बस स्टैंड से दस हजार यात्री सफर करते हैं लेकिन शनिवार को इनकी तादाद 30 हजार के पार पहुंच गई। यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए रोडवेज ने छह बसें अतिरिक्त चलाईं। चरखी दादरी बस स्टैंड से चैकिंग स्टाफ की दो व ड्राइविंग स्कूल की चार बसें भी विभिन्न रूटों पर दौड़ी। शनिवार को करीब 22 हजार महिलाओं ने चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर से विभिन्न रूटों पर सफर किया। रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 18 नए रूटों पर भी बसें चलवाई।
रक्षाबंधन पर्व से पहले चरखी दादरी रोडवेज डिपो की 143 बसें सड़कों पर दौड़ी। इनमें चरखी दादरी के अलावा लोहारू सब डिपो से चली बसें भी शामिल हैं। शनिवार सुबह से ही बसों में भीड़ बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। रोडवेज अधिकारी बस स्टैंड परिसर पर स्वयं व्यवस्थाएं कराते नजर आए। इसके अलावा विभाग ने दो दिन के लिए चालक व परिचालकों की छुट्टियां पहले ही बंद कर दी थी। सरकार की ओर से शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं व बच्चों के लिए फ्री यात्रा का तोहफा दिया गया है और इसका महिलाओं ने जमकर लाभ उठाया। बस स्टैंड पर 85 प्रतिशत महिला यात्रियों की भीड़ बनी रही। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डिपो प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए। सुबह ही रोडवेज अधिकारियों ने चालक-परिचालक व अन्य संबंधित स्टाफ को यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष हिदायतें जारी की ताकि महिला यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए तथा उनकी यात्रा मंगलमय हो। चालकों को निर्धारित समय पर अपने-अपने रूट के बूथ पर बसें लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डिपो की 143 बसें सड़कों पर दौड़ी
रक्षाबंधन के एक दिन पहले 143 बसें विभिन्न रूटों पर चली। इस दौरान लंबे व लोकल सभी रूटों को कवर किया गया ताकि किसी भी रूट पर यात्रियों को असुविधा न होने पाए। तीन बसों को सरप्लस में रखा गया। ज्यादा भीड़ तो लोकल रूटों पर देखने में आई। रोडवेज की
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। महिलाओं के लिए बसों की कमी नहीं रहनेे दी जाएगी। जिस रूट पर ज्यादा भीड़ होती हैं वहां अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है।
- धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें