फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री बोले : बजट का यात्री सुविधाओं से नहीं सरोकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
दिल्ली-रोहतक मार्ग दैनिक रेल यात्री समिति के सचिव पवन कुमार को वित्त मंत्री द्वारा वीरवार को पेश किए बजट से उम्मीद थी कि दिल्ली रोहतक के बीच चलने वाली सभी डीजल इंजन गाड़ियों के स्थान पर इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो तो रेलवे को धन बचेगा, प्रदूषण घटेगा और यात्रियों का समय बचेगा। बजट में ऐसी घोषणा न करके वित्तमंत्री ने यात्रियों को निराश किया है।

- बजट तो आया है, सुविधाएं मिलेंगी नहीं
दैनिक रेल यात्री सुनीता ने कहा कि रेलवे के लिए सरकार ने एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। लेकिन पिछले बजट में की गई स्टाफ बढ़ाने जैसी अनेक घोषणाओं पर अभी तक काम शुरू तक नहीं हुआ। गाड़ियों में सफाई कहीं नजर नहीं आती। अधिकतर पैसेंजर गाड़ियों की सीटें बैठने के लायक नहीं हैं। सरकार किराए में तो जायज सी वृद्धि बेशक कर दे, मगर सुविधाएं तो दे। अन्यथा यात्रियों के साथ ठगी है।
विज्ञापन


- यात्रा में सुरक्षा के लिए नहीं हुए उपाय
दैनिक रेल यात्री महताब सिंह के अनुसार रेल बजट में रेल यात्रियों के लिए नया कुछ भी नहीं है। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर न तो कोई नई गाड़ी चलाने का प्रावधान किया गया है और न ही रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंतजाम करने की कोई घोषणा की गई। जबकि सरकार को सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत थी। कुल मिलाकर अरुण जेटली द्वारा पेश किया गया बजट निराशाजनक है।
विज्ञापन


- नहीं मिली विकल्प के तौर पर गाड़ी
विद्यार्थी मनदीप के अनुसार सुबह के समय बहादुरगढ़ से सांपला व रोहतक जाने के लिए केवल दिल्ली-फिरोजपुर सवारी गाड़ी है। इसे हर साल रेल विभाग 3-4 महीनों के लिए रद्द कर देता है। इससे विद्यार्थियों को अलग से पैसे देकर बसों व अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। इस बार रेल यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को नई गाड़ी की उम्मीद थी, लेकिन बजट से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें