फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो पर सफल साबित पीओएस मशीन, छह महीने से नहीं मिली कोई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की सरकारी दुकानों पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल्स) मशीनों का इस्तेमाल बेहद सफल साबित हुआ है। झज्जर जिला में पिछले छह माह के दौरान 337 डिपो के जरिए वितरित किए गए राशन में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। आधार आधारित बॉयोमीट्रिक पहचान के जरिए जिला में पिछले छह माह से उपभोक्ताओं को राशन दिया जा रहा था, जबकि इन मशीनों के इस्तेमाल से पहले मैनुअल तरीके से होने वाले राशन आवंटन को लेकर अकसर उपभोक्ताओं को शिकायत रहती थी।
337 डिपो पर होता है राशन वितरण
में राशन की 337 सरकारी दुकानों के जरिए हर महीने 89,341 राशन कार्ड में दर्ज 3,36,656 लोगों को राशन जारी किया जाता है, जिनमें बीपीएल की राज्य श्रेणी में 5697, केंद्रीय श्रेणी में 15,267, अंत्योदय अन्य योजना(एएवाई) में 8685 तथा अन्य प्रायरिटी हाउसहोल्डर्स(ओपीएच) में 59,692 राशन कार्ड धारक हैं। उन्होंने बताया कि इन राशन कार्ड में दर्ज उपभोक्ता हर महीने अपनी बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित राशन प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

पूरी तरह पारदर्शी है सिस्टम
आधार आधारित पीओएस मशीनों के जरिए वितरित होने वाले राशन का सिस्टम पूरी तरह पारदर्शी है। बॉयोमीट्रिक पहचान के चलते अब कोई दूसरा व्यक्ति किसी अन्य कार्ड का राशन नहीं ले सकता। पीओएस मशीन में अंगूठा लगाते ही मशीन उपभोक्ता के लिए निर्धारित राशन की तुरंत जानकारी दे देगी। साथ ही राशन लेते ही एसएमएस के जरिए भी उपभोक्ता को अलर्ट मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी महीने कोई उपभोक्ता राशन नहीं लेता तो उसकी सामग्री वापस विभाग के खाते में जमा हो जाएगी, जबकि मैनुअल तरीके के राशन वितरण में गड़बड़ी की गुंजाइश बनी रहती थी।
इस महीने मिलेगा सरसों का तेल
झज्जर जिला में जनवरी माह के दौरान बीपीएल और एएवाई श्रेणी के 29,604 उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड एक लीटर सरसों का तेल वितरित किया जाएगा। विभाग के पास हैफेड से 11 हजार लीटर सरसों का तेल स्टॉक में पहुंच चुका है जिसका वितरण शीघ्र किया जाएगा शेष मात्रा की मांग भी जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि राशन डिपो पर पीओएस मशीन में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति के जरिए ही उपभोक्ताओं का तेल मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा ने बताया कि छह माह से राशन वितरण में कोई शिकायत नहीं है। पीओएस मशीन के चलते अब पूरा सिस्टम पारदर्शी हो गया है। इस महीने गरीब परिवारों के लिए राशन के साथ-साथ सरसों का तेल भी आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें