फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रो-बॉल खिलाड़ियों को वितरित किश खेल सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रो-बॉल खिलाड़ियों को किट बांटी
विज्ञापन

काठमंडी के राजकीय कन्या स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, सीडीपीओ गीता सहारण ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर काठमंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सबका साथ-सबका विकास जन कल्याण ट्रस्ट एवं दादरी थ्रो बॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ गीता सहारण व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिक्स ए साइड क्रिकेट एसोसिएशन नसीब रावलधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यालय की थ्रो बॉल खिलाड़ियों को किट वितरित की गई। आयोजन की अध्यक्षता थ्रो बॉल जिला दादरी संघ महासचिव राजेश गोदारा ने की। आयोजन में राष्ट्रीय खेल हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया।
विज्ञापन

नसीब रावलधी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास को बढ़ाने भर का माध्यम नहीं है बल्कि यह तो वह क्षेत्र है जिसमें अगरी पूरी गंभीरता एवं परिश्रम के साथ खिलाड़ी प्रयास करें तो वह सुनहरा भविष्य बना सकता है। सरकार द्वारा भी विशेष तौर पर ग्रामीण आंचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर पर प्राचार्य आरपी यादव, डीपीई कांता, संदीप, शबनम, ज्योति, सोनिका, वर्षा, प्रियंका, मोनिका, किरण, सरिता, निशा, अरूणा, रितू, बबीता, शर्मिला, प्रीति, परूमा आदि थ्रो बॉल खिलाड़ी उपस्थित थी।
विज्ञापन

फोटो 02
राजकीय कन्या स्कूल की थ्रो-बॉल खिलाड़ियों को कीट वितरित करते नसीब रावलधी व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें