फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी व भगत सिंह सदन ने जीते वॉलीबॉल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाजी और भगत सिंह सदन ने जीते वॉलीबॉल मैच
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव आदमपुर डाढ़ी स्थित आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान वॉलीबॉल मैच भी करवाए गए जिसमें चारों सदनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई। पहला मैच भगत सिंह सदन व महाराणा प्रताप सदन के बीच करवाया गया जिसमें भगत सिंह सदन विजयी रहा। दूसरा मैच वीर शिवाजी सदन व सुभाष सदन के बीच करवाया गया जिसमें वीर शिवाजी सदन विजयी रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक समिति भी मौजूद थी। विद्यालय के निदेशक सज्जन सांगवान ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। चेयरमैन पवन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को खेल से संबंधित विषयों की जानकारी दी व खेल को ईमानदारी की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। सचिव सुखबीर सांगवान ने कहा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें