फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में लिए कड़े निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए होगा संघर्ष: राजकुमार
विज्ञापन

श्री कृष्ण गोशाला में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
फतेहाबाद जिले के गांव समैण में जाट नेता यशपाल मलिक पर हुए हमले के विरोध में जाट संघर्ष समिति ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाया है। यशपाल मलिक पर हुए हमले की निंदा करते हुए 27 अगस्त को रासलवाला चौक झज्जर में पहुंचने के लिए जिम्मेदारियां लगाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संघर्ष करने का ऐलान किया। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि जाट नेता यशपाल मलिक पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
शहर की नई अनामंडी स्थित श्री कृष्ण गोशाला में जाट संघर्ष समिति की बुधवार को जिला इकाई की मीटिंग जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग में समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगराम मान भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। साथ ही 27 अगस्त को झज्जर के रासलवाला चौक पर होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में दादरी जिले की सबसे ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले 18 अगस्त को फतेहाबाद में भी जिले से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ोदी ने कहा कि सैमण गांव में यशपाल मलिक पर साजिश के तहत भाजपा नेताओं नेे हमला करवाया गया है। यशपाल मलिक अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदेश भर में दौरे कर रहेे हैं लेकिन कुछ लोगों को यह सहन नहीं हुआ और मलिक पर हमला करवा दिया गया। उन्होंने कहा भाजपा के कुछ कथित नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए औच्छी हरकत कर रहे हैं। जाट संघर्ष समिति ने मलिक पर हुए हमले की निंदा करते हुए 27 अगस्त को रासलवाला चौक पर दादरी जिले से भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां भी लगाई। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष अनोखी देवी, विद्यानंद श्योराण, कैप्टन धनपाल, धर्मबीर , प्रदीप, देवेंद्र लीला , देवेंद्र जाखड़ वीरेंद्र बडराई , सतबीर, सुभाष, सतीश व अनिल उपस्थित थे।
फोटो 40
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक को संबोधित करता वक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें