फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आलाधिकारियों के साथ सीधे मुखातिब हुए सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
अपने गांव का कैसे कराएं विकास की सोच के साथ जब सरपंच अपनी समस्याएं रखने के लिए आए तो आज उनको विधानसभा सत्र जैसी फीलिंग आई। बादली विधानसभा क्षेत्र में झज्जर, साल्हावास और मातनहेल खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच शनिवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को सरपंचों ने बिजली-पानी से लेकर गांव में स्कूल के नए भवन, पंचायत घर, सिंचाई के लिए माइनर को बढ़ाने आदि जरूरतों से अवगत कराया।
मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में शनिवार को संवाद भवन में दिनभर चले दो सत्रों में खंडवार बैठक के दौरान सभी सरपंचों ने अपनी-अपनी बात रखी। इन सत्रों के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सरपंचों के सवालों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। कृषि मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को साथ बैठाकर सरपंचों के माध्यम से ग्रामीण विकास की बात करने का यह अनूठा प्रयोग जिले में पहले भी दो बार हो चुका है। इससे पहले जल पंचायत के जरिए सभी गांवों में पानी की समस्या को लेकर सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हो चुकी है। जल पंचायत में सरपंचों की ओर से रखी गई बातों पर दोनों विभागों की प्रगति संतोषजनक रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सत्र में इसी प्रकार विधायक अपनी बात संबंधित मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष रखते है और अधिकारी जवाब के लिए सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सरपंच किए सम्मानित
करीब सात घंटे तक चले दो सत्रों के दौरान महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से ग्रामीण विकास से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले गांव खुंगाई और गिजाड़ोद के सरपंचों को शॉल ओढ़ाकर कृषि मंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने बैठक के दौरान अनेक मामलों में सरपंचों की ओर से रखी गई बात पर निर्देश देते हुए कहा कि एक अधिकारी को सबसे पहले अपने क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत होना चाहिए। साथ ही जलापूर्ति के लिए बिजली की आपूर्ति अलग से की जाए। इन सत्रों के दौरान सामने आई मांगों और सुझावों को लेकर सभी अधिकारी समयबद्ध समाधान करेंगे और कार्य की प्रगति से उन्हें अवगत कराएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष परमजीत सौलधा, उपाध्यक्ष योगेश सिलानी के अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से झज्जर के उपमंडल अधिकारी (ना.) प्रदीप कौशिक और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

- सरपंचों की सुनी समस्याएं, मौके पर समयबद्ध समाधान का भरोसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें