फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

692 घरों में मिल चुका है लारवा, प्लाटों में खड़ा बढ़ा सकता है मरीजों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
निजी प्लॉटों में भरा बरसात का पानी शहर के लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला है कि इस पानी में लारवा पैदा हो गया है। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग को 692 घरों में लारवा मिल चुका है। ऐसे में अगर ऐसे पानी की निकासी के कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में मलेरिया व डेंगू अपना असर दिखा सकते हैं। तलाव रोड व लालचंद कालोनी सहित कई जगहों पर इस समय निजी प्लॉटों में पानी जमा है। लेकिन नपा प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जुलाई माह में अब तक 36923 घरों के कूलरों व पानी की टंकियों की जांच की गई है। जिसमें से 692 घरों में लारवा मिला है। इन सभी लोगों से विभाग की टीम ने कूलर व टंकियां साफ करवाई हैं। वहीं विभाग की हिदायत न मानने पर 4 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोटिस के बाद उन लोगों द्वारा कूलर को साफ कर दिया गया।
विज्ञापन

क्या हो सकती है कार्रवाई
घरों के कूलर व टंकियों में कई दिन तक पानी जमा होने पर लारवा बन जाता है। जिसे खत्म करना जरूरी होता है। जिनके यहां लारवा मिलता है, उनसे तुरंत सफाई करवाई जाती है। जो टीम की हिदायत को नहीं मानते, उन्हें नोटिस देकर 24 से 48 घंटे का समय दिया जाता है। अगर कोई फिर भी विभाग के आदेश नहीं मानता उस पर 200 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाता है।
डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया का आंकड़ा
वर्ष डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया
2015 230 0 88
2016 45 79 89
2017 0 0 14

डेंगू और चिकनगुनिया से बचा हुआ है जिला
चिकनगुनिया व डेंगू की दस्तक अभी झज्जर जिले में नहीं हुई है, जो कि राहत भरी खबर है। पिछले वर्षों के आंकड़े पर गौर किया जाए तो उस समय की स्थिति काफी खराब नजर आती है। ऐसे में 2017 को अभी तक राहत वाला वर्ष कहा जा सकता है। लेकिन विभाग व आम जन को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि लापरवाही हुई तो आंकड़ा गड़बड़ाने में कोई देर नहीं लगेगी।

नपा द्वारा 4 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। शहर का सर्वे करवाते हुए उन लोगों को नोटिस दिए जाएंगें, जिनके प्लॉटों में पानी जमा है। वहीं सरकारी जमीन पर भरे पानी को जनस्वास्थ्य विभाग की मदद से निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

- नरेंद्र सैनी, सचिव नगर पालिका, झज्जर।

मलेरिया, चिकनगुनिया व डेंगू से अभी जिला बचा हुआ है। तलाव रोड पर पानी जमा है। जहां पर लारवा बन रहा था उसमें दवा डलवा दी गई है। नपा अधिकारियों से इस बारे में बात की जाएगी व निजी जमीन पर हुए जलभराव की निकासी के लिए व्यवस्था करवाई जाएगी।
- डॉ. कुलदीप, डीएमओ, झज्जर।


- स्वास्थ्य विभाग को 692 घरों में मिल चुका है लारवा, अब तक मलेरिया के 14 केस आ चुके हैं सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें